फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या है 'एयर बबल' व्यवस्था, जिसके अंतर्गत भारत ने केन्या और भूटान के साथ किया है समझौता

Wed, 30 Sep 2020 06:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को और बढ़ावा देने के लिए भारत ने केन्या और भूटान के साथ 'एयर बबल' व्यवस्था पर करार किया है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री एचएस पुरी ने दी है। इस समझौते के अंतर्गत भारत अपनी हवाई सेवा इन दो देशों में देगा वहीं ये दोनों देश भारत में अपनी सेवा दे सकेगा। 

विज्ञापन


क्या है एयर बबल व्यवस्था
एयर बबल व्यवस्था के अंतर्गत किन्ही दो देशों में फंसे वहां के नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया है। कोरोना महामारी के बीच बहुत लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जिनका वीजा खत्म हो रहा था। शुरू में वंदे भारत मिशन के तहत भारत ने कुछ स्पेशल उड़ानें चलाईं और दुनिया भर से भारतीयों को देश वापस लाया गया। वहीं इसके बाद एयर बबल व्यवस्था की शुरुआत की गई।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें