फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: त्रिची एयरपोर्ट पर 13 लाख की विदेशी मुद्रा जब्त, मलेशिया भागने की फिराक में था आरोपी

Sat, 24 Jun 2023 12:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

केंद्रीय खुफिया इकाई ने कहा कि जानकारी के आधार पर हमने कार्रवाई की। तमिलनाडु के त्रिची हवाई अड्डे से बटिक एयरलाइनस की फ्लाइट संख्या ओडी 224 से क्वाला लमपुर जा रहे व्यक्ति को सिक्योरिटी होल्ड एरिया पर रोका गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट ने कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त की है। यूनिट ने बताया कि भारत से क्वाला लमपुर जा रहे व्यक्ति के पास से विदेशी मुद्रा बरामद हुई है।

मामले में केंद्रीय खुफिया इकाई ने कहा कि जानकारी के आधार पर हमने कार्रवाई की। तमिलनाडु के त्रिची हवाई अड्डे से बटिक एयरलाइनस की फ्लाइट संख्या ओडी 224 से क्वाला लमपुर जा रहे व्यक्ति को सिक्योरिटी होल्ड एरिया पर रोका गया था। इस दौरान व्यक्ति के कंधे के बैग, क्रॉस बॉडी बैग और बटुए की जांच की गई। युवक के बैग और बटुए से तलाशी के दौरान 170 100 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए, जिसकी कीमत 13,82,950 भारतीय रुपये है। टीम ने कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत उसे जब्त कर लिया।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें