फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया अलर्ट: नागरिकता कानून पर दिल्ली से लेकर कनाडा तक भारत की छवि खराब करने का प्रयास

Thu, 19 Dec 2019 04:07 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Yogendra Yadav Arrest - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ बताया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट में सामने आया है कि नागरिकता कानून पर दिल्ली से लेकर कनाडा तक भारत की छवि खराब करने का प्रयास हो रहा है। इसमें कई संगठनों का हाथ बताया जा रहा है। कुछ संगठन तो ऐसे हैं, जिन पर गृह मंत्रालय ने प्रतिबंध लगा रखा है।

 

खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तरप्रदेश और बिहार सहित कई दूसरे राज्यों में भी एक साजिश के तहत हिंसात्मक प्रदर्शन करने की योजना का खुलासा हुआ है। लाल किला के आसपास हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर पहले ही दिल्ली पुलिस को अलर्ट दे दिया गया था। अलर्ट में कहा गया था कि दिल्ली में सात जगहों पर हिंसात्मक प्रदर्शन होने की आशंका है। इस सूची में जामिया, जाफराबाद और सीलमपुर आदि इलाकों का जिक्र था।

विज्ञापन


विशेष इनपुट के मुताबिक, सांझी विरासत नाम के एक संगठन की कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन करने की योजना है। दिल्ली से लेकर कनाडा तक कई संगठन इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। इनका प्रयास है कि नागरिकता की आड़ में भारत की छवि खराब की जाए। इस तरह के विरोध प्रदर्शन के लिए विदेशी फंडिंग जुटाई जा रही है। आईटी, ईडी और डीआरआई जैसी एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं। खुफिया विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान से लेकर कनाडा तक रहने वाले कुछ लोग, जो खालिस्तान का समर्थन करते हैं, वे भी इस प्रदर्शन में कूद पड़े हैं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें