फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता बिल: समर्थन पर शिवसेना की हां-ना जारी, राउत ने आज फिर बढ़ाया सस्पेंस

Wed, 11 Dec 2019 12:20 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन बिल राज्यसभा में पेश कर दिया है और अब इस पर चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच बिल को समर्थन को लेकर शिवसेना की हां-ना जारी है। पार्टी प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने सरकार से बिल पर गलतफहमी दूर करने को कहा है।

संजय राउत ने  राज्यसभा में लोकसभा से भिन्न स्थिति होने का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को इस विधेयक पर उनकी पार्टी से समर्थन की अपेक्षा करने से पहले उनके सवालों का जवाब देना होगा। बता दें कि शिवसेना ने लोकसभा में इस विधेयक का समर्थन किया था।

विज्ञापन


राउत ने कहा ने कहा कि लोकसभा में आंकड़े अलग हैं और राज्यसभा में स्थिति भिन्न है। सरकार को हमारे सवालों का जवाब देना होगा। वोटबैंक की राजनीति सही नहीं है। आप एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें