फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग भारत में घुसपैठ की कर रहे कोशिश, सेना ने उठाया मुद्दा

Mon, 06 Mar 2023 07:34 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना के सूत्रों ने बताया कि पुंछ सेक्टर में पिछले दो-तीन हफ्तों से इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। दोनों देशों को बांटने वाली नदी के किनारे-किनारे सीमा पार से नागरिक भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
एलओसी सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नागरिक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन हर बार उन्हें वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन


सेना के सूत्रों ने बताया कि पुंछ सेक्टर में पिछले दो-तीन हफ्तों से इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। दोनों देशों को बांटने वाली नदी के किनारे-किनारे सीमा पार से नागरिक भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते पकड़े गए हैं। इस मामले को सुलझाने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तानी के सामने स्थानीय और शीर्ष स्तर पर इस मसले को उठाया है। सूत्रों ने बताया कि सीमा पार में मस्जिदों से घोषणाएं की जा रही हैं, जिसमें लोगों से बालू लेने या पशुओं को चराने के लिए भारतीय क्षेत्र में नहीं जाने को कहा जा रहा है। इस तरह की घटनाओं के बाद भारतीय सेना अत्यधिक सतर्क हो गई है, क्योंकि इस क्षेत्र से घुसपैठ होती है और आतंकवादी इसके लिए सीमावर्ती गांवों के लोगों को मोहरा बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें