फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन बिल: अधीर रंजन बोले, अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा निशाना

Mon, 09 Dec 2019 01:02 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन
लोकसभा में आज नागरिक संशोधन बिल पेश होते ही हंगामा मच गया। गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में जैसे ही इस बिल को पेश किया, विपक्ष की ओर से जबरदस्त विरोध शुरू हो गया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस बिल के जरिए अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन





अधीर रंजन चौधरी ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि हमारे देश के अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर यह बिल लाया गया है। इसके जरिए अनुच्छेद 13, अनुच्छेद 14 को कमजोर किया जा रहा है। 

वहीं, आरपीआई के सांसद एन के प्रेमचंद्रन ने कहा कि ये बिल संविधान के मूल स्वरूप का उल्लंघन करता है। ये बिल धर्म पर आधारित है और देश के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने के खिलाफ है। 
विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम इसका विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ये संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। सर्बानंद सोनोवाल असम में इसे लागू करके सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें