काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के छात्रों के लिए काम की खबर है। काउंसिल ने दसवीं से लेकर 12वीं तक के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न में बदलाव कर दिए हैं। खास बात यह है कि अब पूरा सिलेबस सीबीएसई की तर्ज पर होगा और इसमें एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी।
12वीं में बदले पैटर्न को अगले सत्र यानी 2017 से लागू किया जाएगा, जबकि 11वीं में कुछ बदलाव इसी वर्ष से लागू कर दिए गए हैं। अब एनसीईआरटी की किताबों से 11वीं के स्टूडेंट पढ़ाई कर सकते हैं।
बदलाव की जानकारी देशभर स्कूलों को काउंसिल के चीफ एग्जीक्यूटिव गैरी ऑर्थन ने भेजी है। काउंसिल के मेंबर फादर रॉल्फी बताते हैं कि इस बदलाव से स्टूडेंटों को काफी फायदा होगा। वह सीबीएसई के पैटर्न पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।