फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: दलित नेता की मौत की सीआईडी जांच का आदेश, मेंगलुरु स्थित घर में बेहोश मिले थे

Mon, 07 Nov 2022 01:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु

सार

दीकैया कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी के रहने वाले थे। घटना के दिन वे घर पर अकेले थे। गंभीर हालत में उन्हें मेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आठ जुलाई को उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार ने दलित नेता पी दीकैया की मौत की सीआईडी जांच का आदेश दिया है। दीकैया 6 जुलाई को अपने घर में बेहोश मिले थे। उनके सिर में चोट के निशान थे।

विज्ञापन


दीकैया कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी के रहने वाले थे। घटना के दिन वे घर पर अकेले थे। गंभीर हालत में उन्हें मेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आठ जुलाई को उनकी मौत हो गई थी। अंगदान के बाद शव को उनके पैतृक गांव कनियूर में दफनाया गया था। उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और मौत के पीछे साजिश का संदेह जताया था।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। 18 जुलाई को बेलथांगडी के तहसीलदार की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया था। बाद में दीकैया के परिवार के सदस्यों ने सीआईडी जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस उचित तरीके से जांच नहीं कर रही है। सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने चार नवंबर को जारी आदेश में बेलथांगडी पुलिस को मामले की फाइल सीआईडी को सौंपने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें