लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के उत्तर में बोलते हुए हंगामे के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। इस वाकये के माध्यम से उन्होंने बताया कि यथास्थिति कायम रखने की प्रवृत्ति हमें कहां ले जा सकती है? पीएम मोदी ने बताया कि 1970 में वेतन आयोग की बैठक चल रही थी। इस बैठक में आयोग के अध्यक्ष के पास एक लिफाफा आया, जिस पर अति गोपनीय लिखा था। उसमें एक व्यक्ति ने लिखा था कि वह लंबे समय से सीसीए के पद पर कार्य कर रहा है, लेकिन उसकी तनख्वाह ही नहीं बढ़ रही। जब आयोग के सदस्यों ने खंगाला तो पता चला कि ऐसा तो कोई पद रिकॉर्ड पर है ही नहीं।