फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य मुख्यालय के निकट ड्रोन उड़ाने के आरोप में चीनी पर्यटक गिरफ्तार

Tue, 19 Mar 2019 12:10 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोलकाता पुलिस ने विक्टोरिया मेमोरियल पर ड्रोन उड़ाने के आरोप में एक चीनी पर्यटक को गिरफ्तार किया है। स्थानीय अदालत ने विस्तृत जांच के लिए उसे 25 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को सेना मुख्यालय के निकट विक्टोरिया मेमोरियल के ऊपर ड्रोन उड़ाने के आरोप में चीनी यात्री ली जिवेई को गिरफ्तार किया है। यह इमारत सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम के पास है। 

विज्ञापन


सुरक्षा मानकों के अनुसार सैन्य मुख्यालय के तीन किमी के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक है। पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसे नो-ड्रोन जोन यानी कि जिन इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी है, वहां की जानकारी नहीं थी। वह तो पर्यटक के तौर पर विक्टोरिया मेमोरियल की तस्वीरें लेने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा था। 

अदालत में सरकारी पक्ष ने दलील दी थी कि ली जिवेई के मामले को हल्के से नहीं लिया जा सकता। सैन्य मुख्यालय के बेहद करीब ड्रोन उड़ाने की वजह से इस मामले की गहराई से जांच जरूरी है। उसी के बाद अदालत ने उसे 25 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें