बंगलूरू में बिजनेस ट्रिप पर आये चीनी युवक पर 5 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। यह हमला शनिवार रात को हुआ जिसमें चीनी युवक के चेहरे पर चोट आई हैं। युवक का नाम यान है जोकि बिजनेस डील के लिए बंगलूरू आया था।
विज्ञापन
यान इंदिरानगर में कैब के लिए इंतजार कर रहे थे तभी 5 लोग बाइक से आये और चाकू से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने यान को लूटने की कोशिश की लेकिन जब वो कामयाब नहीं हुए तो यान के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया।
यान मदद के लिए चिल्लाए जिसके बाद पास से गुजरने वाले पुलिस के जवान ने यान को बचाया। हांलाकि तब तक आरोपी भाग गए। यान को अस्पताल ले जाया गया, उनके चेहरे पर गहरा कट लगा था। बाद में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन चीनी युवक पर हुए हमले ने बंगलूरू में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाये हैं।