भारत के खिलाफ इस्तेमाल की गई चीनी मिसाइल
- फोटो : पीटीआई
भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने पीएल-15 मिसाइल का किया था इस्तेमाल
डीजीएमओ की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि 'पाकिस्तान द्वारा चीन में बनी पीएल-15 मिसाइल का इस्तेमाल किया गया, लेकिन वह भी निशाना नहीं साध पाई और हमारे एयर डिफेंस ने उसे इंटरसेप्ट कर हवा में ही तबाह कर दिया। एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि उसका मलबा हमारे सशस्त्र बलों ने बरामद किया है।'
एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि लॉन्ग रेंज रॉकेट, अनमैन्ड एरियल सिस्टम का भी पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किया गया, जिन्हें भी हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा बड़ी संख्या में ड्रोन्स और अनमैन्ड कॉम्बैट एरियल व्हीकल्स से हमले की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें भारत के स्वदेशी सॉफ्ट एंड हार्ड किल काउंटर यूएएस सिस्टम और शानदार प्रशिक्षित एयर डिफेंस सैनिकों ने तबाह कर दिया।
ये भी पढ़ें: India targets Pakistan: क्या हैं किराना हिल्स, जिस पर हमले से घबरा संघर्ष विराम की मांग करने लगा पाकिस्तान?
मिराज को किया ढेर
भारत ने सोमवार को पुष्टि की कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक पाकिस्तानी मिराज लड़ाकू विमान मार गिराया गया था। भारतीय सेना की तरफ से शेयर किए गए एक वीडियो में पाकिस्तानी मिराज का मलबा देखा जा सकता है। एयर वाइस मार्शल ए.के. भारती ने कहा, भारत की युद्ध में आजमाई हुई प्रणाली ने समय की कसौटी पर खरा उतरते हुए दुश्मन का डटकर सामना किया। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में बनी वायु रक्षा प्रणाली 'आकाश' ने इस ऑपरेशन में शानदार काम किया। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में सरकार की ओर से जारी किए गए बजट और नीतिगत मदद से इस तरह की ताकत तैयार हो पाई है।