फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाई लामा ने कहा- चीनी कट्टरपंथियों को मुझसे परेशानी अवाम को नहीं

Tue, 21 Mar 2017 03:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
दलाई लामा - फोटो : ANI
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने मंगलवार को कहा कि चीनी कट्टरपंथी मुझे अशांति फैलाने वाला मानते हैं, लेकिन चीन के सामान्य लोग बहुत ही सकारात्मक हैं। दरअलसल, दलाई लामा ने यह बयान भारत सरकार द्वारा बिहार में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में उनके शामिल पर चीन के आपत्ति जाहिर करने के बाद दिया है। 
विज्ञापन


चीन ने अपनी बौखलाहट दिखाते हुए सोमवार को कहा था कि अगर भारत द्विपक्षीय संबंधों को बनाए रखना चाहता तो उसे चीन की मुख्य चिंताओं के खिलाफ नहीं जाना चाहिए।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनीइंग ने कहा था कि हाल के दिनों में भारत की तरफ से चीन के मजबूत प्रतिनिधित्व और कड़े विरोध को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के इस कदम से चीन पूरी तरह से असंतुष्ट है और इसका कड़ा विरोध करता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में 17 मार्च को 81 वर्षीय दलाईलामा ने बौद्ध धर्म पर आयोजित एक सम्मेलन का उद्घाटन किया था। ‘21वीं शताब्दी में बौद्ध धर्म’ नाम के इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु और विद्वान छात्र शामिल हुए। इससे पहले इसी महीने चीन ने भारत द्वारा दलाईलामा को अरुणाचल प्रदेश आने के लिए निमंत्रण देने पर चीन ने आपत्ति जताई थी। Chinese hardliners consider me a troublemaker, but the general Chinese people are very positive: The Dalai Lama. pic.twitter.com/tyqJZMrSfG — ANI (@ANI_news) March 21, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें