फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन की सीमा मुद्दे पर वार्ता आज, अजित डोभाल से मिलेंगे चीनी विदेश मंत्री

Sat, 21 Dec 2019 02:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Chinese Foreign Minister Wang Yi (File Photo)
विज्ञापन

भारत और चीन के शीर्ष अधिकारी शनिवार को राजधानी दिल्ली में सीमा मुद्दे पर चर्चा करेंगे। चाइना के विदेश मंत्री और स्टेट काउंसलर वांग यी शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस बैठक में दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दो दिवसीय बैठक में सीमा के निर्धारण, सीमा प्रबंधन और द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल करेंगे। जबकि, चीनी विदेश मंत्री और स्टेट काउंसलर वांग यी चीनी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे। सीमा मुद्दे पर भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों की यह 22वीं बैठक है।

डोभाल और वांग को दोनों देशों ने सीमा विवाद पर चर्चा के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस साल अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दूसरे अनौपचारिक सम्मेलन में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने बताया कि चीन के विशेष प्रतिनिधि वांग 21 दिसंबर को भारत के एनएसए डोभाल के साथ सीमा वार्ता के 22वें दौर की चर्चा करेंगे। हमारी वार्ता और रणनीतिक संवाद के लिए विशेष प्रतिनिधि वार्ता मुख्य जरिया और महत्वपूर्ण मंच है। परिपाटी के तहत दोनों देश बारी-बारी से बैठकें आयोजित करेंगे। पिछले साल यह वार्ता चीन में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें