भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद को सुलझाने की कोशिशों के दौरान भारत में चीनी राजदूत सुन वेदोंग की ओर से बयान आया है। सुन वेईडॉन्ग ने सीमा विवाद के मुद्दे को शांति से सुलझाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अतीत से चला आ रहा सीमा विवाद संवेदनशील और जटिल है। हमें समान परामर्श और शांतिपूर्ण बातचीत के माध्यम से उचित समाधान खोजने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने जारी बयान में कहा कि भारत और चीन को आपसी सहयोग से ऐसे कदम उठाने चाहिए जिनसे दोनों का फायदा हो, न कि ऐसे काम करें जिनसे दोनों को नुकसान भुगतना पड़े।
इससे पहले सैन्य तनाव की स्थिति को लेकर वेईडॉन्ग ने उम्मीद जताई थी कि दोनों पक्ष सैन्य तनाव की स्थिति को और जटिल बनाने से बचेंगे। सुन ने कहा था कि आपसी सम्मान और समर्थन निश्चित तौर पर दोनों देशों के हित में है।