फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-China: भारत में नामित चीनी राजदूत शू फीहोंग राष्ट्रपति मुर्मू से मिले, बोले- विकास में योगदान देंगे

Sun, 02 Jun 2024 05:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारत में चीन के मनोनीत राजदूत शू फीहोंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपना आदर जताते हुए उन्हें अपना औपचारिक राजनयिक परिचय पत्र सौंपा। उन्होंने भारत-चीन में मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में सात देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति मुर्मू को अपने परिचय पत्र सौंपे। चीन के राजदूत भी इनमें से एक रहे।

विज्ञापन


चीनी राजदूत फीहोंग ने कहा, मैं राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को औपचारिक राजनयिक पत्र प्रस्तुत करने और चीन-भारत संबंधों पर मैत्रीपूर्ण चर्चा करने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं चीन-भारत के संबंधों में सुधार और विकास में अपना उचित योगदान दूंगा।

राष्ट्रपति मुर्मू को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में इक्वाडोर के राजदूत फर्नांडो जेवियर बुचेली वर्गास, ब्रिटेन के उच्चायुक्त लिंडी एलिजाबेथ कैमरून, कुवैत के राजदूत मेशाल मुस्तफा जे अलशेमाली, न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा, गिनी के राजदूत, अलासेन कोंटे और फिजी के उच्चायुक्त, जगन्नाथ सामी शामिल थे। राष्ट्रपति भवन ने इन देशों के राजदूतों के परिचय पत्र लेने की घोषणा की है। इस घोषणा पर राष्ट्रपति भवन की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें