फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को उम्मीद : पूर्वी लद्दाख में अन्य क्षेत्रों से सैनिकों की जल्द वापसी पर मिलकर काम करेगा चीन

Sat, 03 Apr 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • दोनों देश अन्य मुद्दों को तेजी से समाधान निकालने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि चीन पूर्वी लद्दाख में अन्य इलाकों से सैनिकों की पूरी तरह जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए उसके साथ मिलकर काम करेगा क्योंकि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर मौजूदा हालात लंबे समय तक बने रहना किसी के भी हित में नहीं है।

विज्ञापन


साथ ही इस बात पर जोर दिया कि तनाव में कमी और सैनिकों के हटने से ही सीमावर्ती इलाकों में शांति और अमन की बहाली होगी तथा द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति के लिए का माहौल बनेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर पैंगोंग झील क्षेत्र में सैनिकों की वापसी एक महत्वपूर्ण कदम था और इसने पश्चिमी सेक्टर में अन्य मुद्दों के समाधान के लिए अच्छा आधार प्रदान किया। दोनों देश अन्य मुद्दों को तेजी से समाधान निकालने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों देश सैन्य और राजनीतिक चैनलों के जरिए इस मुद्दे पर एक दूसरे के संपर्क में हैं। उन्होंने विदेशमंत्री एस जयशंकर के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर वर्तमान हालात लंबे समय तक बने रहना किसी के हित में नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि चीनी पक्ष शेष क्षेत्रों में सैनिकों की पूरी तरह जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ मिलकर काम करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें