फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- चीन ने घुसपैठ की कोशिश की, भारत ने भी जवाब दिया

Thu, 25 Jun 2020 10:30 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारत ने इसका जवाब दिया। वह नागपुर से वीडियो लिंक के जरिए पश्चिमी महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की डिजिटल रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने लद्दाख की गलवान घाटी में गतिरोध का जिक्र करते हुए कहा, ‘हम जानते हैं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। चीन ने एक तरह से हमारी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन हमने इसका जवाब दिया।’ गडकरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही भारत सरकार ने हमेशा पड़ोसी देशों से सौहार्दपूर्ण संबंध रखने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भारत विस्तारवादी नहीं है।

गडकरी ने कहा, ‘भारत ने कभी भी भूटान जैसे किसी छोटे देश की भी एक फुट जगह लेने की कोशिश नहीं की है। यह भारत सरकार थी जो बांग्लादेश के लिए लड़ी, लेकिन हमने उनकी जमीन पर कब्जा नहीं किया।’ उन्होंने कहा कि हमने उस देश को मुक्त कराया, वहां सरकार का गठन सुनिश्चित किया कि और वापस आ गए। पड़ोसी देशों के प्रति हमारी नीति ईमानदार, सौहार्दपूर्ण और सहयोग की है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें