फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को सीमा विवाद पर बनी सहमति का सम्मान करना चाहिएः भारत

Fri, 13 Oct 2017 03:48 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : AFP
विज्ञापन
भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमा को लेकर चल रहे विवाद के समाधान को भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच बनी सहमति का दोनों पक्षों द्वारा ईमानदारी से सम्मान होना चाहिए, क्योंकि यह काफी महत्वपूर्ण है।  
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार का यह बयान चीन के विदेश मंत्रालय के उस बयान के जवाब में आया है जिसमें कहा गया है कि भारत को सिक्किम में सीमा विवाद को लेकर 1890 में यूके-चीन के बीच हुई संधि को स्वीकार करना चाहिए। चीन की ओर से यह बयान भारतीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की नाथूला पोस्ट के दौरे के एक दिन बाद रविवार को आया था।

पढ़ें- चीन और पाक तक आसानी से पहुंचेगी भारतीय सेना, जल्द खुलेगी ये सुरंग

रवीश कुमार ने कहा कि भारत-चीन सीमा विवाद के मुद्दे पर दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच समय-समय पर हुए समझौते और सहमति के आधार पर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच पिछली सहमति वर्ष 2012 में बनी थी और इसका दोनों देशों द्वारा ईमानदारी से सम्मान होना चाहिए। 
विज्ञापन


डोकलाम में विवादित स्थल पर चीनी सेना की अच्छी-खासी तैनाती और विवादित क्षेत्र से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सड़क को चौड़ा करने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि डोकलाम में कुछ भी नया नहीं हुआ है। वहां यथास्थिति बरकरार है। उन्होंने कहा कि दोकलम में किसी तरह की नई घटना की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें