फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने भारत को नाथुला पास से सेना वापस बुलाने को कहा

Wed, 05 Jul 2017 12:16 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
भारत चीन सीमा
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा है कि भारत में चीन के राजदूत ने कहा है कि चीन और भारत के बीच डोकलाम में स्थिति काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि चीन कोई समझौता नहीं करेगा और भारत को पीछे हटना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि गेंद अब भारत के पाले में है। भारत में चीन के राजदूत लूओ जाओहुई ने कहा कि भारत की सरकार को तय करना है कि तनाव को सुलझाने के लिए मेज पर क्या विकल्प रखे जाएं।

चीनी मीडिया में विशेषज्ञों के हवाले से कहा जा रहा है कि अगर सही तरीके से इस तनावपूर्ण स्थिति को नहीं सुलझाया गया तो युद्ध हो सकता है। इस पर चीनी राजदूत ने कहा कि कई तरह के विकल्पों की चर्चा हो रही है, अब भारत की सरकार की नीतियों पर निर्भर करता है कि वो कैसे सैन्य समाधान का सहारा लेती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन इस स्थिति का शांतिपूर्ण हल चाहता है, लेकिन इसके लिए शर्त है कि भारत को अपने सैनिक वापस बुलाने होंगे।

पिछले कई दिनों से सिक्किम के पास डोकलाम क्षेत्र में भारत और चीन की सेना के बीच तनातनी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें