फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का फैसला: चीनी कंपनियां 5जी नेटवर्क परीक्षण से दूर, चीन ने जताया अफसोस

Thu, 06 May 2021 12:08 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • दूरसंचार विभाग ने देश में 5जी ट्रायल करने के लिए रिलाइंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और एमटीएनएल जैसे दूरसंचार कंपनियों के आवेदनों को मंजूरी दी है
विज्ञापन
भारत चीन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने अपनी कंपनियों को भारत में 5जी ट्रायल में हिस्सा लेने की मंजूरी न देने के सरकार के फैसले पर अफसोस जताया है। चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग शियाओजियान ने बुधवार को कहा कि हमने संबंधित अधिसूचना देखी है और चीनी दूरसंचार कंपनियों को भारत में भारतीय टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के साथ 5जी ट्रायल में हिस्सा लेने की मंजूरी न देने के फैसले पर चिंता और अफसोस जताते हैं। 

विज्ञापन


दूरसंचार विभाग ने देश में 5जी ट्रायल करने के लिए रिलाइंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और एमटीएनएल जैसे दूरसंचार कंपनियों के आवेदनों को मंजूरी दे दी लेकिन उनमें से कोई भी चीनी कंपनियों की तकनीकों का इस्तेमाल नहीं करेगा।

वांग ने कहा कि चीनी दूरसंचार कंपनियों को ट्रायल से दूर रखने से न केवल उनके वैधानिक अधिकारों एवं हितों को नुकसान होगा बल्कि भारतीय व्यापार व्यवस्था में सुधार में अवरोध आएगा जो संबंधित भारतीय उद्योगों के नवाचार व विकास के लिए सही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें