फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LAC: एलएसी पर तेजी से मॉडल गांव बना रहा चीन, सैन्य पोस्ट का भी कर रहा निर्माण

Sat, 27 May 2023 05:28 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव को ऐसी जगह पर बसाया गया है जहां अतीत में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हो चुकी है। इतना ही नहीं, चीन नियंत्रण रेखा के मिडिल सेक्टर में छह से सात किमी के दायरे में सैन्य पोस्ट भी बना रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास अपने मॉडल गांवों की संख्या तेजी से बढ़ा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उत्तराखंड के बाराहोती के निकट आधुनिक सुविधाओं से लैस 300 से 400 घर वाला गांव 90 से 100 दिन में तैयार कर दिया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव को ऐसी जगह पर बसाया गया है जहां अतीत में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हो चुकी है। इतना ही नहीं, चीन नियंत्रण रेखा के मिडिल सेक्टर में छह से सात किमी के दायरे में सैन्य पोस्ट भी बना रहा है। इन सभी इलाकों में चीनी सेना की गश्त भी जल्दी-जल्दी होने लगी है।

पहले जहां चीनी सैनिक इन इलाकों में तीन से चार महीने में एक बार गश्त करते थे, वहीं अब यह गश्त 15 दिनों पर होने लगी है। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा, पश्चिमी-लद्दाख, मध्य-हिमाचल और उत्तराखंड और पूर्वी-सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में बंटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें