फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ही घंटों में पहुंच जाएंगे कुनमिंग से कोलकाता, चीन बना रहा बुलेट ट्रेन चलाने की योजना

Thu, 13 Sep 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन उत्तर पश्चिमी चीन के कुनमिंग से पश्चिम बंगाल के कोलकाता तक बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। इस बात की जानकारी कोलकाता में बुधवार को चाइनीज काउंसल जनरल मा जानवु ने दी। उन्होंने कहा, 'हम कोलकाता से कुनमिंग के लिए बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर विचार कर रहे हैं। इससे पूरा एशिया जुड़ जाएगा।'

विज्ञापन


ये बात जानवु ने चीन और भारत के बीच कनेक्टिविटी और व्यापार संबंध पर हुई प्रेस कन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि 'अगर ये रेल लिंक वास्तव में बने तो कुनमिंग से कोलकाता तक पहुंचने में कुछ ही घंटे का समय लगेगा।'

हालांकि चीनी राजनयिक ने इसके मार्ग की जानकारी का खुलासा नहीं किया कि बुलेट ट्रेन का मार्ग क्या होगा या फिर वह प्रस्तावित बीसीआईएम (बांगेलादेश चीन भारत म्यांमार आर्थिक गलियारा) का इस्तेमाल करेंगे या नहीं। उन्होंने कहा गया है कि बांग्लादेश और म्यांमार की सहायता से मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


जांगवु ने आगे कहा कि भारत एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और चीन अपने पड़ोसियों के साथ स्थिर संबंध बनाए रखना चाहता है। उन्होंने भारतीय रुपये के गिरने पर कहा कि रुपये की कीमत गिरने के बावजूद भी भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें