फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने बनाई सस्ती सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना, इसरो ने कहा- हम भी हैं तैयार

Wed, 15 Nov 2017 09:04 AM IST
amarujala.com- presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
सैटेलाइट - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
चीन के द्वारा सैटेलाइट लॉन्च करने की दरों में कटौती करने की घोषणा के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भी कहा है कि वो भी अपने दरों में कटौती करने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


चीन ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वो 5 हजार डॉलर की दर से प्रति किलोग्राम सैटेलाइट लॉन्च करेगा। हालांकि आमतौर पर सैटेलाइट लॉन्च करने कीमत को सार्वजनिक नहीं किया जाता है लेकिन बीजिंग के एयरोस्पेस फोरम ने ऐसा किया है। 

बीजिंग के एयरोस्पेस फोरम द्वारा कीमत घटाने के बाद इसरो के अधिकारियों ने कहा कि हम न सिर्फ सस्ती दरों में बल्कि नई आधुनिक तकनीक से सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन


चीन एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजीकल कॉर्पोरेशन (सीएएससी) के अधिकारी यांग बाहुआ ने कहा है कि उनकी फोरम ने ऐसे स्पेसक्राफ्ट और एक लॉन्चिंग व्हीकल डेवलप किए हैं जो सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में सस्ती दरों पर लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। 

ये भी पढ़ेंः दिसंबर में इसरो एक साथ 30 सैटेलाइट करेगा लॉन्च

चीनी अखबार द पीपल्स डेली ने यांग का जिक्र करते हुए लिखा है कि हम 5 हजार डॉलर की दर से प्रति किलोग्राम सैटेलाइट लॉन्च करने कर सकते हैं क्या इसरो इतने सस्ते में सैटेलाइट लॉन्च कर सकता है?

इसके बाद इसरो के प्रवक्ता देवी प्रसाद कर्णिक ने जवाब देते कहा कि हम चीन की इस चुनौती से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसरो ने अबतक कई देशों के सैटेलाइट काफी सस्ती दरों में सफलतापूर्व लॉन्च किए हैं। अबतक हमने 28 देशों के 209 छोटे-बड़े सैटेलाइट्स लॉन्च किए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें