फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का अड़ंगा: सोनू सूद ने लगाया कंसंट्रेटर की खेप रोकने का आरोप, चीनी राजदूत बोले- हम करेंगे मदद

Sat, 01 May 2021 09:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महामारी के दौरान भी चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह दिखावा तो मदद का कर रहा है, लेकिन चीनी कंपनियों से मंगाए जा रहे कोरोना से बचाव के सामान की आपूर्ति में अड़ंगे डाल रहा है। 
विज्ञापन
sonu sood - फोटो : instagram/sonu sood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामारी के दौरान मसीहा बन उभरे सोनू सूद ने आरोप लगाया है कि चीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के आर्डर की खेप रोक रहा है। उनके आरोप के तत्काल बाद भारत में चीन के राजदूत सन विडोंग ने ट्वीट कर कहा कि उनका देश कोरोना से निपटने के लिए भारत की पूरी मदद करेगा। खेप रोकने का सवाल नहीं है। दोनों देशों के बीच मालवाहक हवाई उड़ानें सामान्य रूप से जारी हैं। 
विज्ञापन


दरअसल सोनू सूद ने शनिवार को बताया कि उन्होंने चीन से बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बुलवाए हैं, लेकिन चीन उनके आपूर्ति को रोक रहा है। इसके कुछ घंटों बाद चीन के राजदूत विडोंग ने ट्वीट कर कहा कि चीन कोरोना से जंग में भारत की हरसंभव मदद करेगा। 

दो सप्ताह में चीन से 61 मालवाहक विमान आए
चीन के राजदूत ने कहा कि मिस्टर सूद आपके ट्वीट की सूचना हमें मिली है। जहां तक मेरी जानकारी है, चीन से भारत के बीच मालवाहक विमान सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। बीते दो सप्ताहों में चीन से 61 मालवाहक विमान भारत आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें