फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन कर रहा अनोखे पुल का निर्माण, समुद्र के अंदर सुरंग में बनेगी आठ लेन की सड़क

Fri, 05 Apr 2019 03:08 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चीन में आश्चर्यचकित कर देने वाले पुल का निर्माण हो रहा है। ये दुनिया में अपनी तरह का अनोखा पुल होगा। दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में बन रहा ये ब्रिज 6.8 किमी लंबा और 46 मीटर चौड़ा है। इसका 5.4 किमी का हिस्सा लिंगडिंग समुद्र के ऊपर बन रहा है, जबकि 1.2 किमी पानी के अंदर सुरंग से होकर निकलेगा। इस पुल पर आठ लेन होंगी। 2024 तक इसके बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इसमें 6.69 बिलियन डॉलर (करीब 45 हजार 766 करोड़ रुपए) का खर्च आएगा। यह क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिमी शहरों को जोड़ेगा। अभी तक जो दूरी दो घंटो से भी अधिक समय में पूरी होती थी अब वो मात्र 30 मिनट में तय की जा सकेगी। यह ब्रिज भारी जाम में ट्रैफिक जंक्शन को सुधारने का काम करेगा। दावा है कि इसके बनने के बाद यह अपनी तरह का दुनिया का सबसे बड़ा पुल होगा। 

डिप्टी चीफ इंजीनियर यांग रन ने के अनुसार यह पुल आधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है। इसकी सुरंग से निकलने वाले वाहन 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजर सकेंगे। समुद्र में पुल की सुरंग में रास्ता होगा। सुरंग से निकलकर सड़क मेन रोड से जुड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें