फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाई लामा की यात्रा से बौखलाए चीन के विदेश मंत्री ने भारत आने का ऑफर ठुकराया

Fri, 05 May 2017 09:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्री वैंग यी
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा से नाराज चीन ने विदेश मंत्रियों की बैठक का ऑफर ठुकरा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 अप्रैल को दिल्ली में रूस-भारत-चीन विदेशी मंत्रियों की मीटिंग होनी थी। लेकिन चीन के विदेश मंत्री वैंग यी ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक वैंग ने भारत न आने की वजह टाइम न होना बताया है। बता दें कि इस मीटिंग विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से इस बैठक का आयोजन किया जा रहा था। इस बीच रूस के विदेश मंत्री भारत आने के लिए राजी हो गए। उनके आधिकारिक विभागों की ओर से इस बारे में लगातार संपर्क साधा गया। लेकिन चीन के शामिल न होने की वजह से इस मीटिंग को कैंसल कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: चीनी मीडिया की भारत को चेतावनी- दलाई लामा कार्ड के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

भारत की ओर से मीटिंग के लिए दूसरी तारीख का प्रस्ताव भी रखा गया, लेकिन चीन के व्यवहार से ऐसा लग रहा है कि वो भारत से फिलहाल कोई संपर्क रखने के मूड में नहीं है। चीनी मंत्री ने समय न होना वजह बताई हो, लेकिन इससे साफ हो गया है कि दलाई लामा की यात्रा से चीन बौखलाया हुआ है।
विज्ञापन


दलाई लामा के भारत आने के बाद चीन ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया था कि भारत-चीन के अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। और अब ऐसा होता भी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें