फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का रक्षा बजट: अमेरिका का दावा- 20 साल में 850 फीसदी का हुआ इजाफा, 12 लाख करोड़ कर रहा खर्च

Fri, 06 Dec 2019 01:00 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
चीन की सेना - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में  दावा किया कि चीन ने पिछले 20 साल में अपने रक्षा बजट में 850 फीसदी का इजाफा किया है। 1999 में चीन का रक्षा बजट 1 लाख 42 हजार करोड़ रुपये था जो साल 2019 में बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दक्षिणी चीन सागर में चीन अपनी सैन्य गतिविधियों को आक्रामक रूप से अंजाम दे रहा है। वह उस इलाके में किसी भी विदेशी सेना के प्रवेश पर विरोध दर्ज करा रहा है। उसकी कार्रवाई क्षेत्र में युद्ध को भड़का सकती है। 

बता दें कि चीन ने साल 2017 में अपना पहला विदेशी सैन्य बेस जिबूती में खोला था। इसके द्वारा वह हिंद महासागर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिका के रक्षा सचिव जॉन सी रूड ने सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के सामने कहा कि चीन अपने बजट का बड़ा हिस्सा अंतरिक्ष, सायबर, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, समुद्री युद्ध, फाइटर एयरक्राफ्ट, लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों पर खर्च कर रहा है। वह भविष्य में होने वाले युद्ध के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

जॉन सी रूड ने कहा कि चीन की थलसेना में 10 लाख से ज्यादा सैनिक, 300 नौसैनिक और 250 तटरक्षक जहाज हैं। वायुसेना के पास 2600 से ज्यादा विमान हैं। 

अमेरिका तक हमला कर सकते हैं चीन के परमाणु हथियार
रूड ने कहा कि चीन के परमाणु हथियारों से लैस जहाज अमेरिका तक आ सकते हैं। इसके अलावा उनकी मिसाइल भी अमेरिका के किसी भी क्षेत्र में मार करने में सक्षम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें