फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 : चीन की वैक्सीन का दूसरा चरण सुरक्षित, पैदा की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया

Tue, 21 Jul 2020 07:12 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चीन में किए जा रहे कोविड-19 की वैक्सीन के दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में पाया गया है कि यह सुरक्षित है और शरीर में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा कर रही है। प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल ‘द लांसेट’ में प्रकाशित एक अध्ययन में चीन की कोरोना वायरस वैक्सीन के बारे में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


चीन रोग नियंत्रण केंद्र के विशेषज्ञों सहित अनुसंधान में शामिल अन्य वैज्ञानिकों ने कहा है कि परीक्षण में वैक्सीन की सुरक्षा और प्रतिरक्षा तैयार होने का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया अनुसंधान के नतीजे में पहले चरण के परीक्षण की तुलना में कहीं अधिक प्रतिभागियों से आंकड़े उपलब्ध हुए हैं।

हालांकि, अनुसंधानकर्ताओं ने आगाह किया है कि मौजूदा परीक्षण में शामिल कोई भी प्रतिभागी वैक्सीनेशन के बाद कोरोना वायरस, सार्स-कोवी-2 की चपेट में नहीं आया। इसलिए, मौजूदा परीक्षण के जरिए यह कहना संभव नहीं है कि वैक्सीन ने वायरस संक्रमण के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा प्रदान की या नहीं।
विज्ञापन


ब्रिटेन के लंदन स्थित इम्पेरियल कॉलेज के प्रतिरक्षा विज्ञान के प्राध्यापक डैनी अल्टमैन ने कहा, 'चीन का अनुसंधान सामान्य सर्दी-जुकाम वायरस पर आधारित है, जिसके खिलाफ लोगों के शरीर में पहले से एंटीबॉडी मौजूद होते हैं।' उल्लेखनीय है कि अनुसंधान टीम से डैनी का कोई संबंध नहीं है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक 508 लोगों को नए टीके के परीक्षण में शामिल किया गया। परीक्षण के नतीजों में पता चला कि वैक्सीन की अधिक खुराक वाले 95 फीसदी प्रतिभागियों और कम खुराक वाले 91 फीसदी प्रतिभागियों में वैक्सीनेशन के 28 वें दिन टी-सेल या एंटीबॉडी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें