फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China : भारत की कार्रवाई के बाद मोबाइल कंपनियों के बचाव में उतरा चीन

Thu, 11 Aug 2022 06:18 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
चीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत द्वारा 12,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की योजना के बीच चीन ने इसका जवाब दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेंग वेनबिन ने कहा, सरकार ने भारत के कदम को ध्यान में रखा है। चीन और भारत के बीच कारोबार और आर्थिक सहयोग पारस्परिक रूप से लाभकारी हैं। हमने खुलेपन और सहयोग के लिए अपनी प्रतिबद्धता को ईमानदारी से पूरा करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है, हम चीन की कंपनियों के लिए एक खुला, निष्पक्ष, न्यायसंगत और गैर-भेदभावपूर्ण निवेश और कारोबारी माहौल देने का आग्रह करते हैं। चीन अपनी कंपनियों के वैध हितों और अधिकारों की रक्षा करने में उनका मजबूती से समर्थन करेगा। 

स्थानीय निर्माताओं को मिलेगा फायदा
अगर भारत चीन के सस्ते स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगाता है तो इसका फायदा घरेलू कंपनियों को मिलेगा। इसका सीधा असर शाओमी, विवो और ओप्पो जैसी कंपनियों पर पड़ेगा। भारत में बिकने वाले सस्ते मोबाइल फोन की हिस्सेदारी एक तिहाई है। इसमें से 80 फीसदी हिस्सा चीन की कंपनियों का है। 
विज्ञापन


टैक्स रडार पर हैं चीनी कंपनियां
चीन की तीन मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियां टैक्स के रडार पर हैं। वीवो, ओप्पो और शाओमी पहले से ही जांच का सामना कर रही हैं। पिछले हफ्ते विवो मोबाइल पर 2,217 करोड़ रुपये कस्टम ड्यूटी की चोरी का आरोप लगा था। इससे पहले सरकार ने 300 से ज्यादा चीनी एप को प्रतिबंध कर दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें