फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने भारत पर लगाया व्यापार सुधार के दुरुपयोग का आरोप

Wed, 26 Jul 2017 03:45 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
india china flag
विज्ञापन
व्यापार सुधार के संबंध में भारत द्वारा उठाए गए कदमों से बौखलाए चीन ने मंगलवार को भारत पर व्यापार सुधार के उपायों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। चीन ने कहा कि भारत को चाहिए वह व्यापार संबंधी विवादों को बातचीत के माध्यम से हल करे।
विज्ञापन


चीन, मलेशिया और ताइवान से आयातित किए जाने वाले फोटोवोल्टिक सेल्स की जांच के लिए भारत ने एंटी-डंपिंग की कार्रवाई शुरू की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार सुधार और जांच ब्यूरो के प्रमुख वांग हेजुन ने कहा कि चीन इस जांच पर कड़ी नजर बनाए हुए है

और उम्मीद करता है कि भारत इसे प्रासंगिक नियमों के अनुसार विवेकपूर्ण ढंग से करेगा। वांग के हवाले से चीन की सरकारी शिंहुआ न्यूज एजेंसी ने कहा कि भारत को व्यापार सुधारों का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीद है दोनों देश व्यापार विवादों को आपसी सहमति से तय कर लेंगे।
विज्ञापन


वांग की यह टिप्पणी वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण की शंघाई यात्रा से पहले आई है। वाणिज्य मंत्री 1-2 अगस्त को शंघाई में होने वाले ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगी। इस बैठक में ई-वाणिज्य सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।

वांग ने कहा कि फोटोवोल्टिक उत्पादों के व्यापार के लिए प्रतिबंधात्मक उपायों को अपनाने से न केवल भारत में फोटोवोल्टिक क्षेत्र के विकास को नुकसान पहुंचेगा, बल्कि चीन और भारत के बीच वैश्विक स्तर पर दीर्घकालिक विकास के साथ-साथ आर्थिक और व्यापार सहयोग भी कम होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें