फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों पर चलेगा मिर्ची बम, 1000 गोले आज पहुंचेंगे कश्मीर

Sun, 04 Sep 2016 06:17 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
kashmir - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में प्रदर्शनकारियों पर अब पैलेट गन के बजाय मिर्ची पाउडर भले पावा गोले का इस्तेमाल किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कश्मीर जाने से एक दिन पहले इस पर सहमति दे दी।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पैलेट गन के बजाय अब नोनिवेमाइड यानी पेलार्गोनिक एसिड वेनाइल एमाइड (पावा) का इस्तेमाल किया जाएगा।

रविवार तक तकरीबन 1000 गोले पहुंच जाएंगे। पिछले महीने 24 और 25 अगस्त को कश्मीर दौरे पर गृह मंत्री ने कहा था कि सुरक्षा बलों को पैलेट गन का विकल्प जल्द ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पैलेट गन पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं

- फोटो : File Photo
​हालांकि सूत्रों ने बताया कि पैलेट गन को पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा लेकिन इसका इस्तेमाल ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामलों में ही किया जा सकेगा। पावा के इस्तेमाल की सिफारिश गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव टीवीएसएन प्रसाद की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने की थी।

घाटी में पैलेट गन के इस्तेमाल से कई प्रदर्शनकारियों की आंखों की रोशनी चले जाने के बाद इस समिति का गठन किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, पावा शेल में मिर्ची पाउडर भरा होने के कारण यह कम घातक होता है और अस्थायी रूप से भीड़ को नियंत्रित करने की क्षमता रखता है।

लखनऊ स्थित वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध परिषद (सीएसआईआर) के अधीनस्थ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी पिछले एक साल से पावा शेल का परीक्षण कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें