फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एयपोर्ट पर इस बच्चे ने आर्मी जवान को किया सैल्यूट, लोग बोले- भावुक करने वाला पल

Sun, 24 Oct 2021 03:52 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
बच्चा आर्मी जवान को दे रहा सलामी - फोटो : social media
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाकर रखा है, जिसमें एक बच्चा आर्मी जवान को सैल्यूट देता नजर आ रहा है। दरअसल, यह वीडियो बीएलआर एयरपोर्ट बंगलूरू का है। वायरल वीडियो में बच्चा आर्मी जवान की गाड़ी के पास जाता है और उसपर सवार सैन्यकर्मी को सलाम करता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल, इस वीडियो को अभिषेक कुमार झा नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दिल जीत लिया छोटे ने'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये मेरे देश भारत में ही संभव है, जय हिन्द।' एक और ने लिखा, भावुक करने वाला पल। हमारे वीर जवानों को सलाम।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, यह दृश्य देखने के बाद सही में मेरी आंखों में आंसू आ गए।'

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें