फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का खत: प्रधानमंत्री जी! मैं जीना चाहता हूं, मुझे किडनी दिला दो

Sat, 03 Sep 2016 05:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
सादाबाद के एक बच्चे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। जिंदगी और मौत से लड़ रहे 11 साल के राकेश पुत्र महीपाल सिंह को किडनी की जरूरत है। मां का साया तो पहले ही उसके सिर से उठ चुका है। इलाज में लाखों रुपये खर्च कर चुका मजदूर पिता भी खुद को हारा हुआ महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


छात्र ने यह लिखा पत्र में
प्रधानमंत्री जी, मैं राकेश जाटव कक्षा 6 प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर सादाबाद (हाथरस) उत्तर प्रदेश का छात्र हूं। मेरे पिताजी मजदूर हैं। मेरी मां नहीं हैं। अभी मेरी उम्र 11 वर्ष है। दो वर्ष पहले मेरी दोनों किडनी खराब हो गई थी।

इसके इलाज के लिए पिताजी ने चार बीघा जमीन बेच दी। अब हमारी स्थिति दयनीय है। मुझे पांचवें दिन डायलसिस के लिए आगरा जाना पड़ता है। बस पकड़ने के लिए गांव से पहले दो किमी तक मुझे पैदल चलना पड़ता है। हर बार डायलसिस में पांच हजार रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर कहते हैं कि अब मैं चंद दिनों का ही हूं। अपने अंतिम समय में मोदी जी आपसे अपने जीवन के लिए गुहार करता हूं। कृपया मेरी मदद करें। मुझे किडनी दिला दीजिये।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें