फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ने पर पिटाई से बच्चे की मौत, बवाल के चलते इलाके में पीएसी तैनात

Thu, 07 Jul 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के सहारनपुर में बाग में आम तोड़ने गए 11 साल के बच्चे की ठेकेदार ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे मंगलवार की रात बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


गुस्साए कॉलोनीवासियों ने बाग में रह रहे ठेकेदार पर हमला बोल दिया। उसे पीटने के साथ ही झोपड़ी और वहां खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी। बाग भी उजाड़ दिया। 

बीच-बचाव को पहुंचे ठेकेदार के दो बेटों की भी लोगों ने जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल तीनों को बचाया। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


बच्चे के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

लोगों ने ठेकेदार को भी जमकर पीटा, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया

- फोटो : demo
खाताखेड़ी से सटी कठहल नदीम कॉलोनी में किराये पर रह रही विधवा खैरूनिशा के आठ बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। इन्हीं में से एक 11 वर्षीय गुलबहार सोमवार की दोपहर पास के ही बाग से आम तोड़ने चला गया। 

आरोप है कि ठेकेदार फुरकान ने उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा। गुलबहार ने पिटाई की बात अपनी अम्मी को बताई थी। मंगलवार रात दो बजे उसने दम ही तोड़ दिया। 

बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद गुस्साए मोहल्लेवासियों ने बाग में ठेकेदार पर हमला बोल दिया। जमकर पीटने के साथ ही वहां खड़े एक ट्रैक्टर में आग लगा दी, जबकि दूसरे ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की गई। 
विज्ञापन

चाकू-तमंचा लेकर पहुंचे ठेकेदार के बेटे भी धुने गए

- फोटो : pti
ठेकेदार की झोपड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया। मकान में रखी कुर्सियों, चारपाई और बर्तनों को तोड़ा गया। लोगों ने बाग में पेड़ों और आम की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद ठेकेदार को खैरूनिशा के कमरे पर लाकर बंद कर दिया। 

इसी दौरान ठेकेदार के बेटे सिब्बू और फरमान पिता चाकू और तमंचा लेकर पहुंचे तो भीड़ ने उनकी भी धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी सिटी संजय सिंह, एएसपी सुनीति ने तीनों को बमुश्किल छुड़ाया और कोतवाली ले आए। साथ ही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

मौके पर पीएसी और पुलिस बल को तैनात किया गया है। कोतवाली मंडी प्रभारी आरएन सिंह यादव ने बताया कि तीनों पिता और पुत्रों के खिलाफ गुलबहार के भाई शहजाद की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों को जेल भी भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें