मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हासन ने रविवार को चेन्नई के पोरुर में एक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने समर्थन के लिए जनता का धन्यवाद किया। बता दें कि इससे पहले उन्होंने बुधवार को कन्याकुमारी के ठाकले में भी एक रोड शो किया था। वहीं इन राजनीतिक घटनाक्रम के बीच रजनीकांत और कमल हासन के बीच गठबंधन की चर्चा भी चल रही है।