फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस के नाम का एलान जल्द, सरकार ने मांगी कमांडर इन चीफ रैंक के अधिकारियों की सूची

Wed, 20 Nov 2019 02:46 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की खोज तेज कर दी है। इस बाबत थलसेना, नौसेना और वायुसेना से कमांडर इन चीफ रैंक के अधिकारियों की सूची मंगाई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी में से किसी एक को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल हैं। समिति ने अभी तक सीडीएस के चार्टर को परिभाषित नहीं किया है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि सीडीएस सरकार को सैन्य सलाह देगा। जैसा की के सुब्रमण्यम के नेतृत्व वाली कारगिल रिव्यू कमिटी में सुझाव दिया गया था। 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तीनों सेनाओं ने कमांडर-इन-चीफ रैंक के अधिकारियों के नाम भारत सरकार को सौंप दिए हैं। इसके अलावा कार्यान्वयन समिति की रिपोर्ट भी पूरी हो गई है। जल्द ही सरकार द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, नियुक्ति प्रक्रिया के प्रारंभिक चरणों के दौरान इस प्रक्रिया में शामिल शीर्ष सरकारी अधिकारियों की सोच यह थी कि सीडीएस के पद के लिए नियुक्त होने वाला पहला व्यक्ति भारतीय सेना से होना चाहिए। अब इस पद के लिए तीनों सेनाओं में कमांडर इन चीफ पद पर कार्यरत अधिकारियों के नामों पर विचार किया जा रहा है। अधिक संभावना है कि अगले माह तीनों सेनाओं में कार्यरत सबसे वरिष्ठ अधिकारी की इस पद पर नियुक्ति की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें