देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को तीनों सेनाओं (थल सेना, वायुसेना और नौसेना) के प्रमुखों के साथ बैठक की। बिपिन रावत के सीडीएस बनने के बाद यह दूसरी बार है जब उन्होंने तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है।
बैठक के दौरान सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने निर्देश जारी किए हैं कि एयर डिफेंस कमांड बनाने का प्रस्ताव 30 जून, 2020 तक तैयार किया जाए। उन्होंने उन्होंने 31 दिसंबर तक तीनों सेनाओं के बीच तालमेल के क्रियान्वयन के लिए प्राथमिकताएं भी तय कीं। वायु रक्षा कमान के गठन का मकसद देश के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा अभेद्य बनाना है।