फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: अस्पताल से छुट्टी मिलते ही विधानसभा पहुंचे CM परिकर, पेश किया बजट

Thu, 22 Feb 2018 03:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर एक हफ्ते तक बीमार रहने के बाद गुरुवार को विधानसभा पहुंचे। जिसके बाद परिकर ने विधानसभा में गोवा का बजट पेश किया।

विज्ञापन


बता दें कि वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में बीते एक हफ्ते से भर्ती थे। ऐसा माना जा रहा है कि वह पैंक्रियाज की बीमारी से पीड़ित थे। इससे पहले गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने जानकारी दी थी कि परिकर की हालत स्थिर है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि मीडिया रिपोर्टों में यह दावा भी किया गया कि परिकर को इलाज के लिए अमेरिका ले जाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर से लीलावती अस्पताल में मुलाकात की थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि गोवा के सीएम किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बात दें कि सोशल मीडिया में मनोहर परिकर को किसी गंभीर बीमारी होने की चर्चा चल रही है। 

परिकर को पिछले दिनों पेट में दर्द की शिकायत के बाद एक स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया गया था। वहां आराम नहीं मिला तो इसके बाद उन्हें गुरुवार शाम लीलावती अस्पताल में लाया गया।

विज्ञापन

 



 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें