एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक डॉ. मणिमोय बंद्योपाध्याय ने बताया कि सीएम को अस्पताल में रहने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने घर जाने की इच्छा जताई। सीएम घर पर निगरानी में रहेंगी। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल करेगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंद्योपाध्याय ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली की मुख्यमंत्री गिर गई हैं। उन्हें सिर पर चोट आई है। माथे और नाक पर चोट आई है। उनका खून बह रहा था। हमारे संस्थान के एचओडी न्यूरोसर्जरी, एचओडी मेडिसिन और कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा उसका मूल्यांकन किया गया। माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगाया गया है। उनका ईसीजी और सीटी स्कैन भी किया गया। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें अस्पताल में रहने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने घर जाने की इच्छा जताई। सीएम घर पर निगरानी में रहेंगी। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल करेगी।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ममता को चोट उनके घर पर ही लगी। परिसर में टहलने के दौरान गिरकर ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनके माथे पर टांके लगाए जाएंगे। तृणमूल के एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) ने ममता की तस्वीर जारी की थी। तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता गुरुवार को कालीघाट आवास परिसर में टहल रही थीं। उसी समय वह गिर गईं। तुरंत उन्हें घर के अंदर ले जाया गया। उसके बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि माथे पर टांके लगाने होंगे। बताया जा रहा है कि चोट काफी गहरी है।
पीएम समेत कई नेताओं ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना