फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में गिद्धों को देखने के लिए मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को किया आमंत्रित

Fri, 23 Nov 2018 02:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
बिप्लब कुमार देब
विज्ञापन
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को पर्यटकों से आग्रह किया कि वे दुर्लभ हो चले गिद्धों को देखने के लिए प्रदेश में आयें। देब और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के जे अल्फोंस ने यहां आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले का उद्घाटन किया और इस क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


देब ने यहां आये टूर आपरेटरों से कहा कि विश्व में गिद्धों की संख्या कम होती जा रही है लेकिन वे यहां पर्याप्त संख्या में पाये जाते है। उन्होंने आपरेटरों से कहा कि यहां ऐसी जगहें विकसित हो सकती हैं जहां पर्यटक गिद्ध देखने आ सकें । उन्होंने राज्य सरकार के सहयोग का भी आश्वासन दिया। अल्फोंस ने इस अवसर पर त्रिपुरा को ‘‘ईश्वर का बैकुंठ’’ करार देते हुये पूर्वोत्तर भारत में लोगों से निवेश की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें