फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में बैठे जज को आया घर में चोरी का फोन, बिखरा मिला सारा सामान

Sat, 11 Aug 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) के घर में दिन-दहाड़े चोरी होने की घटना सामने आई है। जज दिल्ली के गुलाबी बाग के डीडीए फ्लैट्स में रहते हैं। यह घटना 9 अगस्त की है। इस घटना का पता जज को तब चला जब वह कोर्ट में थे और उनके पड़ोसी ने सुबह लगभग 11.45 बजे फोन पर उन्हें इसकी जानकारी दी। जज के सहायक ने घटना की शिकायत दर्ज करवाई। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उसने गुलाबी बाग पुलिस स्टेशन में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 454 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जज के सहायक मन सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, 'सीएमएम ने मुझे अपना सामान जैसे कि मोबाइल फोन, घड़ी और खासतौर से लैपटॉप चेक करने को कहा। जब मैं उनके घर पहुंचा तो मैंने देखा कि ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर मुझे अलमारी में लैपटॉप मिला लेकिन उनका फोन और घड़ी गायब थी। उनका सामान पूरे घर में फैला हुआ था।'

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं और निवासियों से पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि किसी ने चोरी करने से पहले क्षेत्र की रेकी की थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं।' दूसरी बार किसी जज के घर में चोरी हुई है। इससे पहले इसी साल मार्च में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश जोकि सेवानिवृत्त जिला और सेशंस जज के बेटे हैं उनके दिल्ली के साकेत स्थित घर में दिन के उजाले में चोरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें