फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बोले- न्यायिक अधिकारी मुझे 'माय लॉर्ड' नहीं 'सर' कहें

Thu, 16 Jul 2020 05:25 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Calcutta high court
विज्ञापन

कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टीबीएन राधाकृष्णन ने कहा कि बंगाल और अंडमान के सभी न्यायिक अधिकारी उन्हें 'माय लॉर्ड' या 'लॉर्डशिप' कहकर नहीं बल्कि 'सर' कहकर संबोधित करें।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उच्च न्यायालय के महापंजीयक राय चटोपाध्याय की ओर से राज्य तथा अंडमान-निकोबार के जिला न्यायाधीशों और निचली अदालतों के मुख्य न्यायाधीशों को पत्र भेज कर मुख्य न्यायाधीश के इस संदेश से अवगत करवाया गया है।

पत्र में कहा गया है कि मुख्य न्यायाधीश चाहते हैं कि 'अब आगे से जिला न्यायपालिका, माननीय उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री के सदस्य माननीय मुख्य न्यायाधीश को 'माय लॉर्ड' और 'लॉर्डशिप' के स्थान पर 'सर' कहकर संबोधित करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें