फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ति इसलिए निशाने पर क्योंकि वह मेरा बेटा हैः चिदंबरम

Sun, 06 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • झूठ एवं भ्रम फैला रहे लोगों के लिए असल निशाना हैं चिदंबरम।
  • आयकर विभाग के पास वर्ष 2013-14 का कार्ति का आयकर आंकलन पड़ा है।
विज्ञापन
पी चिदंबरम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने अपने बेटे कार्ति चिदंबरम पर लग रहे अवैध संपत्ति के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कार्ति को उनके पुत्र होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है। झूठ एवं भ्रम फैला रहे लोगों के लिए असल निशाना वे हैं।
विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री ने कहा है कि पैतृक संपत्तियों के अलावा उनके बेटे का पुराना एवं स्थापित व्यवसाय है। लंबे समय से वे हर वर्ष आयकर का आंकलन करते हैं और उसका कर अदा करते हैं। उन्होंनें कहा है कि आयकर विभाग के पास वर्ष 2013-14 का कार्ति का आयकर आंकलन पड़ा है।

उनकी सभी चल-अचल संपत्ति और लेन-देन का विवरण आयकर विभाग के पास है। रिटर्न दाखिल करते समय उन्होंने अपने सभी चल-अचल संपत्ति और लेन-देन का विवरण विस्तार से आय कर विभाग को सौंपा है।
विज्ञापन


चिदबंरम ने दावा किया है कि उनके बेटे कार्ति के पास कोई भी बेनामी संपत्ति नहीं है। जिसके बारे में खबरें छप रहीं है। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि वह उनके बेटे के अवैध संपत्तियों की सूची सार्वजनिक करे।
विज्ञापन

अंत में सत्य की विजय होगी

कार्ती चिदंबरम
उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होगा तो कार्ति खुद से ही उक्त संपत्ति को 1 रूपए की कीमत में सरकार को हस्तांतरीत कर देंगे। बयान जारी करते हुए पूर्व वित्त मंत्री ने कहा है कि वे यह बयान पूरे परिवार की ओर से प्रेसित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि हमें मालूम है कि कार्ति को सिर्फ उनके पुत्र होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है। असली निशाने पर वे हैं। ऐसी निराधार खबरों और उसके समय को लेकर उन्होंने इसे सियासी कदम करार दिया है।

उन्होंने कहा है कि इससे वे विचलित नहीं हैं। लेकिन दु:ख है कि लोग सियासी लाभ के लिए गलत और निराधार खबरें छपवा रहे हैं। चिदबंरम ने कहा है कि अंत में सत्य की विजय होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें