फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली हमला: पीएलजीए ने कहा- सरकार से बात करने को तैयार, जवान को भी कर देंगे रिहा

Wed, 07 Apr 2021 07:31 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, रायपुर/जम्मू

सार

  • पुलिस ने मुखबिरों को किया सक्रिय, स्थानीय ग्रामीणों से की जा रही पूछताछ
विज्ञापन
Bijapur blast - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद लापता कोबरा कमांडो की तलाश जारी है। पुलिस स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ के साथ ही सभी चैनल के माध्यम से जवान का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन


जवान की सूचना पाने के लिए पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी सक्रिय किया हुआ है। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के कांस्टेबल राकेश्वर सिंह मन्हास शनिवार से लापता है। सोमवार को सुकमा के एक पत्रकार ने राकेश्वर सिंह के नक्सलियों के कब्जे में होने का दावा किया था।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिदेशक सुंदरराज पी ने बताया, 'अब तक राकेश्वर सिंह के नक्सलियों के कब्जे में होने की पुष्टि नहीं हुई है। हम सभी संभावित चैनलों के जरिये उनकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस स्थानीय ग्रामीणों से लगातार पूछताछ कर रही है।'
विज्ञापन


नक्सली नेता ने कहा- जवान सुरक्षित, लूटे गए हथियारों की तस्वीर भी जारी
सुरक्षा बलों पर हमला करने वाले नक्सली संगठन पीएलजीए ने मुठभेड़ में अपने चार साथियों के मारे जाने की बात मानी है। साथ ही एक जवान के अपनी कैद में जिंदा होने की पुष्टि भी की। संगठन ने सरकार को चेतावनी दी, साथ ही मध्यस्थाें के जरिये वार्ता की राह खुली होने की बात भी कही। साथ ही कहा कि हम कैद किए गए जवान को रिहा कर देंगे। जवान हमारे दुश्मन नहीं हैं। 



पीएलजीए ने सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के दौरान 14 हथियार, 2,000 से ज्यादा कारतूस और बहुत सारा अन्य साजोसामान हाथ लगने का भी दावा किया और इन हथियारों व कारतूसों के फोटो जारी किए।

परिवार का बुरा हाल 
उधर, जम्मू के दोमाना में उनके परिवार का बुरा हाल है। मां कुंती देवी ने कहा जब तक बेटे की आवाज नहीं सुन लेतीं तब तक खाना नहीं खाएंगी। बेटी सारघ्वी राजपूत ने कहा कि पापा ने कहा था घर आकर नए कपड़े लाकर देंगे। पापा से पांच दिन से बात भी नहीं हुई है। मेरे पापा को जल्दी घर लेकर आओ। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें