फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दंतेवाड़ा में नक्सली कमांडर गिरफ्तार 

Mon, 13 Jan 2020 10:25 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को किरंदुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आलनार गांव के पास सुरक्षाबलों ने जनलिशिया कमांडर देवा मुचाकी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत किरंदुल थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब आलनार गांव के करीब था तब नक्सली देवा वहां से भागने लगा। बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर नक्सली कमांडर को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि देवा के खिलाफ क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आग लगाने तथा 13 फरवरी वर्ष 2012 को किरंदुल सीआईएसएफ के दल पर गोलीबारी करने की घटना में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में सीआईएसएफ के छह जवानों समेत सात लोगों की मृत्यु हो गई थी। नक्सली इस घटना में मृत जवानों के हथियार लूटकर ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें