फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो कमांडो शहीद, एक नक्सली मारा गया

Mon, 10 Feb 2020 01:27 PM IST
Trainee Trainee एएनआई, बीजापुर
विज्ञापन
Sukma, Chhattisgarh naxalite attack
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार सुबह मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कमांडो शहीद हो गए और एक नक्सली मारा गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पमेड थाना अंतर्गत इरापल्ली गांव के जंगलों में सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाबल नक्सल रोधी अभियान चला रहे थे। यह जगह रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने कहा, ‘सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई 204वीं कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के चार जवान मुठभेड़ में घायल हो गए। इनमें से दो की मौत हो गई।’ सीआरपीएफ के दो घायल कर्मियों में एक उप-कमांडेंट भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और मौके से एक हथियार बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है और जंगल से घायल जवानों को निकालने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें