फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने के मरम्मत कार्य के बाद 31 मार्च से सुचारू हो जाएगा मुंबई हवाई अड्डा

Fri, 29 Mar 2019 09:07 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई हवाई अड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रविवार से सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देगा। दो महीने से यहां मरम्मत का कार्य चल रहा था। जिसके कारण हफ्ते में तीन दिन छह घंटे के लिए परिचालन को बंद रखा गया था। मुंबई एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड जो इस हवाई अड्डे का प्रबंधन करती है। उसका कहना है कि उसने चार इंच मोटा रनवे बनाया है और उम्मीद है कि यह कार्य अगले 10 सालों तक चलेगा। 

विज्ञापन


आखिरी बार मरम्मत का कार्य 2009-10 में हुआ था। उस समय दो रनवे के बीच की ऊपरी परत खराब हो गई थी। गुरुवार को हवाई अड्डे ने बताया कि 98 प्रतिशत कार्य हो चुका है और वह 31 मार्च से अपने नियमित कार्य को शुरू कर देंगे। हवाई अड्डे से रोजाना 950 उड़ाने संचालित होती हैं। मरम्मत कार्य की वजह से उसे 22 दिनों तक 230 उड़ानों को रद्द करना पड़ा था।

मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को हवाई अड्डा बंद होने से 5,000 यात्री प्रभावित हुए। इसके कारण मुंबई-दिल्ली और मुंबई-बंगलूरू के व्यस्त हवाई मार्ग के किराए में इजाफा हो गया। मुंबई-दिल्ली के बीच लगभग 100 उड़ाने रोजाना संचालित होती हैं उन्हें शेड्यूल से हटा दिया गया था। 
विज्ञापन


इसके अलावा, सुबह 11 बजे और शाम 5 बजे तक हवाई अड्डा बंद होने के कारण इस अवधि के दौरान उड़ानों को सुबह और देर रात में संचालित किया गया। इसका नतीजा यह निकला कि किराए में 9,500 रुपये तक का इजाफा हुआ जो आमतौर पर सस्ती हुआ करती है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी ने कहा, 'पायलटों को हवाई अड्डे के बंद होने के बारे में नोटिस जारी किया गया था। सभी एयरलाइन कंपनियां चाहती थीं कि उनकी उड़ाने सुबह 11 बजे से पहले उड़ान भर लें। इसके कारण बहुत ज्यादा ट्रैफिक बढ़ गया था।'

मरम्मत कार्य की वजह से विमानों के टायर द्वारा छोड़े गए रबर को हटाने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा एक एयरबस उड़ान भरने के बाद 5 किलो रबर डिपोसिट छोड़ देती है। बोइंग 10 किलो रबर और ए380 विमान 15 किलो रबर छोड़ देता है। इन रबर को हटाने के लिए एक वाटर ब्लास्टिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें