फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश, सोना-चांदी और हजारों गोलियां: पूर्व यूनियन लीडर के घर से निकला ₹5.26 करोड़ का खजाना, आखिर मालिक कौन?

Sat, 11 Jul 2026 06:08 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर।

सार

छत्रपति संभाजीनगर में दिवंगत यूनियन लीडर बाबा फरजान के घर से पुलिस ने 5.26 करोड़ रुपये नकद, सोना-चांदी और 6,350 कारतूसों के साथ छह बंदूकें बरामद की हैं। इतनी बड़ी बरामदगी के बाद आयकर विभाग को जांच सौंप दी गई है और पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
बाबा फरजान के घर रेड - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस की एक छापेमारी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक दिवंगत पूर्व यूनियन लीडर के घर पर जब पुलिस ने दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। घर के भीतर से करोड़ों रुपये की नकदी, भारी मात्रा में सोना-चांदी और आधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई शुक्रवार को शहर के मितमिता इलाके में स्थित बाबा फरजान के आवास पर की गई। बाबा फरजान 1980 और 1990 के दशक में एक चर्चित यूनियन लीडर थे, जिनकी पिछले महीने मधुमेह (डायबिटीज) के कारण मौत हो चुकी है। उनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

नोट गिनते-गिनते हांफ गईं पांच मशीनें?
पुलिस को घर के भीतर से भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी मिली। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सारी रकम 10, 20, 50, 100 और 200 रुपये के छोटे नोटों के बंडलों में छिपाकर रखी गई थी। इतनी बड़ी संख्या में करेंसी नोटों को गिनने के लिए पुलिस को पांच काउंटिंग मशीनों की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) शशिकांत सातव ने बताया कि छापेमारी में कुल 5.26 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई है। इसके अलावा, घर से 151 ग्राम सोना और 3.9 किलोग्राम चांदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने संपत्ति की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद तुरंत इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी है, ताकि इस काली कमाई के स्रोत का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: सीमा पार छिपे आतंकियों की अब खैर नहीं: दुनिया भर में होगी तलाश, हिजबुल कमांडर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

घर या बारूद का ढेर?
ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर घुसी, तो वहां सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि हथियारों का एक पूरा जखीरा मौजूद था। पुलिस ने मौके से छह घातक हथियार और रिकॉर्ड 6,350 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

बरामद हथियारों में 12 बोर और 0.22 बोर की चार राइफलें तथा दो पिस्तौल शामिल हैं। इनमें से चार बंदूकें लाइसेंस प्राप्त हैं, जबकि बाकी दो बिना लाइसेंस के हथियारों के इतिहास की जांच की जा रही है। इसके साथ ही घर से तलवारें और पारंपरिक गुप्तियां (तलवार वाली छड़ी) जैसे धारदार हथियार भी मिले हैं।

इस बड़ी रेड की पांच मुख्य बातें
  • घर से कुल 5.26 करोड़ रुपये के छोटे नोट बरामद हुए।
  • 3.9 किलोग्राम चांदी और 151 ग्राम सोना जब्त किया गया।
  • 6 बंदूकें, तलवारें, गुप्तियां और कुल 6,350 जिंदा कारतूस मिले।
  • 0.22 राइफल के 3840, 7.65एमएम के 1878 और 12 बोर के 632 कारतूस शामिल हैं।
  • पूछताछ के लिए मृतक यूनियन लीडर की दूसरी पत्नी को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

क्या दूसरी पत्नी खोलेगी राज?
बाबा फरजान की मौत पिछले महीने ही हो चुकी है। ऐसे में इस अकूत संपत्ति और अवैध हथियारों का मालिक कौन है, इसकी जांच के लिए छावनी पुलिस स्टेशन की टीम ने बाबा फरजान की दूसरी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दिवंगत नेता के पास इतने पैसे और कारतूस कहां से आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें