फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुई छठ पूजा, भगवान से मांगी दुआएं

Sat, 21 Nov 2020 08:03 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छठ पूजा 2020 - फोटो : ANI
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर शनिवार को छठ पूजा संपन्न हो गई है। छठ पूजा मनाने वाले व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर कड़ी साधना करके सूर्य से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। देश के विभिन्न शहरों में सूर्य को अर्घ्य दिया गया। महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य भगवान से अपनी संतानों, पति व परिवार की खुशियां मांगीं। इसके बाद उन्होंने अपने निर्जल व्रत का पारायण किया।

विज्ञापन



 

इस दौरान राजधानी पटना में छठ घाटों पर व्रतियों के अलावा परिवार के सदस्यों की भीड़ उमड़ी रही। इससे पहले को महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना के साथ अपने व्रत की शुरुआत की थी। शाम चार बजे से ही नदी व पोखरों पर महिलाएं पूजा के लिए पहुंच गईं और शाम ढलने के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर घर लौटीं। 


झारखंड के रांची, बिहार के पटना और उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में बड़ी संख्या में लोग आज चार दिवसीय छठ पूजा के समापन के दिन नदी घाटों पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की। इस दौरान लोग कोविड-19 के दिशानिर्देशों को पालन करते हुए नजर आए।
विज्ञापन


रांची में कांग्रेस के पूर्व सांसद, सुबोधकांत सहाय भी हटानिया तालाब में पूजा करते हुए देखे गए। उन्होंने कहा, 'यह अच्छा है कि सरकार ने लोगों की भावनाओं का सम्मान किया। विभिन्न प्रतिबंधों के बीच, लोग अपने विश्वास के कारण यहां आए हैं। लोग सामाजिक दूरी का भी पालन कर रहे हैं।' हिंदू परंपरा के अनुसार, विशेष रूप से बिहार, झारखंड और यूपी में, श्रद्धालु सूर्य देव और उनकी पत्नी ऊषा की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें